• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

DSP ढिल्लों की अगुवाई में नशे पर वार, 2 तस्कर 800 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2026

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाकेबंदी के दौरान की गई।

मामले की जानकारी देते हुए मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक सफेद रंग की Brezza (नंबर PB-46-AF-3127) को रोका। तलाशी लेने पर कार से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद दोनों सवारों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है, जो तरनतारन के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब छह महीनों से हेरोइन की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

पुलिस जांच के अनुसार जसकरण सिंह 10वीं पास है और पहले ड्राइवर का काम करता था, जबकि सुखदेव सिंह 8वीं पास है और डेयरी का काम करता था। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों नशे के कारोबार में सक्रिय हो गए थे।आरोपियों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page