• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: चाइना डोर से हुआ व्यक्ति घायल, बाल-बाल बची आंख

ByPunjab Khabar Live

Jan 13, 2023

(PKL): पंजाब में डीजीपी गौरव यादव ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब भर में चाइना डोर बिक रही है। हाल ही में चाइना डोर से लुधियाना का एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिसे 56 टांके लगे थे। लेकिन अब ट्रांसपोर्ट नगर में चाइना डोर से व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मैकेनिक का काम करते शख्स को चाइना डोर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसकी आंख और नाक पर गंभीर चोट आई है। शहर में दो दिनों में पुलिस ने किशनपुरा और संजय गांधी नगर से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद कर दो व्यक्तियों को काबू किया था। लेकिन कुछ लोग अभी भी चोरी छिपे इस घातक चाइना डोर को बेचने का कारोबार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page