• Thu. Feb 5th, 2026

अमृतसर से बड़ी खबर : चाइनीज डोर से युवक का कटा गला, पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ByPunjab Khabar Live

Jan 17, 2023

(PKL): पंजाब में इन दिनों चाइना डोर एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस डोर से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। वही अब अमृतसर से घातक डोर से युवक के घायल होने का एक और मामला सामने आया है। चाइनीज डोर की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक अमृतसर शहर रहने वाला है, जो चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हुआ है। लड़के की गर्दन पर घाव हो गया और उसे करीब 20 टांके लगे हैं। गनीमत है कि वह बच गया वरना उसकी जान भी जा सकती थी। जिक्रयोग्य है कि चाइना डोर को लेकर प्रशासन ने भी कई तरह की पाबंदियां व आदेश जारी किए हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके चाइना डोर की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिस कारण हर रोज कोई न कोई बड़ी घटना सामने आ जाती है, जिसने कईयों को घायल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page