राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के ख़िलाफ़ पंजाब में 2 FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप पाठक के ख़िलाफ़ पंजाब के 2 अलग-अलग ज़िलों में ये एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों ही FIR ग़ैर ज़मानती धाराओं पर दर्ज है। वहीं जिस इनोवा गाड़ी में बैठकर संदीप रवाना हुए है, उस गाड़ी नंबर के तार जालंधर से जुड़े है। बताया जा रहा है कि इनोवा गाड़ी ट्रांसपोर्ट विभाग में जालंधर के लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप पाठक PB 08 BU 0004 इनोवा में बैठ करकर रवाना हो गए।
जब इस नंबर का रिकार्ड परिवहन वेबसाइट पर ऑनलाइन चैक किया गया तो ये गाड़ी लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट, डाक्टर अंबेडकर चौक, जालंधर के नाम पर रजिस्टर्ड है। सूत्रों के मुताबिक संदीप पाठक की मदद करने वालों पर भी पंजाब पुलिस शिकंजा कस सकती है। बता दें कि डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ BJP) में शामिल हुए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के भीतर संदीप पाठक की भूमिका सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा है।
