• Wed. Nov 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

DSP ओंकार बराड़ की अगुवाई में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, नकोदर-नूरमहल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ByAdmin

Nov 4, 2026

आगामी त्योहारों को देखते हुए जालंधर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नकोदर सब-डिवीजन के विभिन्न इलाकों में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही दुकानदारों और आम लोगों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

SSP जालंधर हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर निकाला गया यह फ्लैग मार्च नकोदर सिटी, नूरमहल और सब-डिवीजन के अन्य कस्बों से होकर गुजरा। पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया और लोगों को पुलिस की मुस्तैदी का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के दौरान डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्तों पर कब्जा न करें। इससे बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और यातायात भी प्रभावित होता है। पुलिस ने सभी दुकानदारों से बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने को कहा।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम अथवा इलाके में तैनात पेट्रोलिंग टीम को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाए जाने चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अलावा नियमित पेट्रोलिंग और रात के समय विशेष गश्त भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page