• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में मजदूर की किस्मत चमकी, 210 रुपए में जीते इतने लाख

ByPunjab Khabar Live

May 2, 2026

जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक स्थित कुकरेजा लॉटरी की दुकान से खरीदी गई टिकट ने एक मजदूर की किस्मत बदल दी। कोटला जंगा निवासी मलकीत राम ने 7 रुपए प्रति टिकट के हिसाब से 30 लॉटरी टिकट खरीदे थे, जिनमें से एक टिकट पर उन्हें 3 लाख रुपए का इनाम मिला है।

मलकीत राम ने बताया कि वह राजमिस्त्री के साथ काम करता है और रोजाना 500 से 600 रुपए कमाता है। परिवार में चार सदस्य हैं और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी कारण उन्होंने पहली बार 210 रुपए खर्च कर 30 टिकटें खरीदीं। अगले ही दिन सुबह लॉटरी विक्रेता ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी एक टिकट पर 3 लाख रुपए का इनाम निकला है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहली ही बार में इतनी बड़ी रकम मिल जाएगी।

कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार ने पुष्टि की कि मलकीत ने नागालैंड स्टेट की 7 रुपए वाली 30 टिकटें खरीदी थीं। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी का ड्रॉ रोजाना होता है और पहले भी यहां से बड़े इनाम निकल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page