• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में हुआ धमाका

ByPunjab Khabar Live

May 5, 2026

जालंधर: महानगर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page