• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुतों ने नोंचा, अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत

ByPunjab Khabar Live

May 6, 2026

होशियारपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। टांडा के अंतर्गत आने वाले गांव खरड़ खुर्द में आवारा कुत्तों ने एक 8 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में प्रशासन के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान 8 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता प्यारे लाल ने बताया कि सलोनी सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रही थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुत्तों का एक बड़ा झुंड मासूम सलोनी को बुरी तरह नोंच रहा था।

परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों को खदेड़ा और बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। सलोनी गंभीर रूप से जख्मी हो चुकी थी और खून से लथपथ थी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार, सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस दर्दनाक घटना के बाद खरड़ खुर्द और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page