• Mon. May 11th, 2026

बर्थडे पर अमित शाह जैसी आवाज में आया कॉल, AAP सांसद चब्बेवाल बोले- खुद हैरान हूं

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2026

होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद राजकुमार चब्बेवाल को उनके जन्मदिन पर एक हैरान करने वाला फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति की आवाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलती-जुलती बताई जा रही है। कॉलर ने सांसद को जन्मदिन की बधाई दी और दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा। इस घटना के बाद सांसद खुद भी हैरान हैं और मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।

डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे फोन आया था। कॉलर ने सबसे पहले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और फिर दिल्ली आने के लिए कहा। कॉलर की आवाज हू-ब-हू अमित शाह जैसी लग रही थी, जिस कारण वह खुद भी कुछ समय के लिए चौंक गए।

चब्बेवाल ने कहा कि फिलहाल वह अपने जन्मदिन के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही पुलिस अधिकारियों से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगे। यह किसी का मजाक है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसकी जांच होनी चाहिए। सांसद ने बताया कि वह पुलिस को कॉल डिटेल भी उपलब्ध करवाएंगे, ताकि कॉलर का पता लगाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page