• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, सुबह-सुबह 20 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

ByPunjab Khabar Live

May 9, 2026

चंडीगढ़ः पंजाब के स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास समेत दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर शनिवार (09 मई, 2026) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापामारी की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात रहे। बताया जा रहा है कि करीब 20 वाहनों में पहुंची टीम ने लंबे समय तक दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। ईडी की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को मोहाली और चंडीगढ़ में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। मोहाली के छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में सुबह आईटी कारोबारी नितिन के फ्लैट पर रेड की गई थी। नितिन को मुख्यमंत्री के ओएसडी का करीबी बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन कार्रवाइयों से उनकी सरकार का कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page