चडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके साथ ही पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है.
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मेल में चंडीगढ़ स्थित बीजेपी मुख्यालय और दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का भी जिक्र किया गया है. मेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.
