• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में दिनदहाड़े हंगामा, 20 से ज्यादा युवक दफ्तर में घुसे, किडनैपिंग की कोशिश

ByPunjab Khabar Live

May 18, 2026

जालंधर में एक इमिग्रेशन कारोबारी के साथ कथित तौर पर मारपीट और जबरन उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी गुजराल का कुछ लोगों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच कई युवक उनके दफ्तर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

घटना के CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक सन्नी गुजराल को जबरदस्ती ऑफिस से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सन्नी ने विरोध किया और फर्श पर बैठ गया, लेकिन आरोपी उसे उठाकर बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि उसे गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले जाया गया।

सन्नी गुजराल ने दावा किया कि रास्ते में उसने गाड़ी से छलांग लगाकर खुद को बचाया। इसके बाद वह सीधे थाना रामामंडी पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में नाकेबंदी कर दी।

घटना के समय सन्नी की पत्नी बच्चे को स्कूल से लेने गई हुई थी। फोन पर सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। परिवार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का केस दर्ज होना चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page