• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बैंक फ्रॉड मामले में AAP नेता गिरफ्तार, जांच में जुटी ED

ByPunjab Khabar Live

May 18, 2026

ED ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर छापेमारी भी की।

दीपक सिंगला दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

यह पहली बार नहीं है जब ED ने दीपक सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की हो। इससे पहले साल 2024 में भी जांच एजेंसी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी बैंक लोन फ्रॉड और उससे जुड़े पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार ईडी मामले से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य लेनदेन की गहन जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page