• Mon. Oct 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अकाली नेता बंटी रोमाणा पर केस दर्ज, चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप

ByPunjab Khabar Live

May 22, 2026

शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फरीदकोट पुलिस ने सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में बंटी रोमाणा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई SDM की शिकायत के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, 18 मई को SDM कार्यालय में नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चल रही थी। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण जांच में समय लग रहा था।

इसी दौरान बंटी रोमाणा अपने समर्थकों के साथ SDM कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उनकी कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण बन गया और कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

घटना के बाद SDM की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बंटी रोमाणा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page