• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में बम की धमकी देने वाला अरेस्ट, पुलिस ने लिया रिमांड पर

ByPunjab Khabar Live

Jun 5, 2026

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सौरव बिस्वास पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गोबिंद पल्ली, पल्ली बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। तकनीकी और साइबर जांच के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी तक पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की धमकी वाला ईमेल भेजा था। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की थी।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। फिलहाल आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page