• Fri. Jun 5th, 2026

जालंधर सेंट्रल में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन कोहली के नेतृत्व का असर, भाजपा छोड़ दर्जनों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल

ByPunjab Khabar Live

Jun 5, 2026

जालंधर। जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 64 के कई प्रमुख युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलविदा कहकर नितिन कोहली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस शामिलीकरण को जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूती मिली है।

पार्टी में शामिल होने वालों में करण वढेरा, इशू सभरवाल, शाहरुख, राघव नरंग, अतुल, शाह सभरवाल, कमल, गुरविंदर सिंह, दिवेश बब्बर, आदित्य वोहरा, अली सभरवाल, अर्जुन, रॉबिन, हर्ष, करण, यशू, हरविंदर सिंह, रिकी, शिवम, सैम, ईशांत शर्मा, लव सौंधी और कुश सौंधी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन युवाओं ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ने की घोषणा की।

इस अवसर पर विशेष रूप से मेयर वनीत धीर, पूर्व मेयर जगदीश राजा, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष ऋषभ सहोता, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत भोगल, शिवम शर्मा, समीर मरवाहा, सौरव सेठ, प्यार मलिक, ऋषि हंस, नीरज, गुरप्रीत और विशाल भी उपस्थित रहे।

नव-शामिल युवाओं ने कहा कि वे नितिन कोहली द्वारा जालंधर सेंट्रल में करवाए जा रहे विकास कार्यों से अत्यंत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पार्कों का सौंदर्यीकरण, नई पार्कों का निर्माण, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्टों का निर्माण, गलियों और सड़कों का विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अनेक कार्य नितिन कोहली के नेतृत्व में करवाए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनियों और क्षेत्रों में कई ऐसे विकास कार्य पूरे हुए हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े थे। सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। युवाओं ने कहा कि नितिन कोहली लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

 

युवाओं ने कहा कि नितिन कोहली द्वारा जालंधर सेंट्रल में करवाए गए विकास कार्यों, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन कोहली के नेतृत्व में जालंधर सेंट्रल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 64 से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

नितिन कोहली ने कहा कि इन युवाओं के पार्टी से जुड़ने से न केवल आम आदमी पार्टी के परिवार का विस्तार हुआ है, बल्कि जालंधर सेंट्रल में पार्टी को और अधिक मजबूती भी मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा आने वाले समय में जालंधर सेंट्रल को और अधिक सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें समाज सेवा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी से जुड़ने वाले प्रत्येक युवा को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे जनसेवा और क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं के इस बड़े जुड़ाव से आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल में और अधिक मजबूत होगी तथा जनकल्याण और विकास का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page