• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाबः कुत्तों का आंतक, 7 वर्षीय बच्ची सहित बुजुर्ग को काटा, 4 दिन में 12 लोग हो चुके शिकार

ByPunjab Khabar Live

Apr 22, 2023

(PKL): अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हैरानी की बता यह है कि प्रशासन का इस पर कोई ध्यान ही नहीं जा रहा। इस मामले में प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।

इसी के एक बार फिर से आवारा कुत्तों ने 7वर्षीय बच्ची सहित बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन ढाबा कोकरियां निवासी प्रज्ञा (7) पुत्री पवन के परिजनों ने बताया कि वह आज गांव में जा रही थी तो इसी दौरान कुछ कुत्तों ने उसे घेर लिया। उसे नोंचते हुए घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत कर कुत्तों से छुड़ाया।

वहीं, एक अन्य मामले में इंद्रा नगरी गली नंबर 1 निवासी रामू पुत्र सुरजाराम ने बताया कि गली नंबर 15 के पास वह ट्रांसपोर्ट पर काम करता है। बीती रात जब वह घर आ रहा था तो रास्ते में कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने टांग में काटकर घायल कर दिया। गौरतलब है कि अबोहर में पिछले 4 दिनों से कुत्तों ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। अब तक सरकारी आंकड़ों अनुसार 1 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 147 लोग कुत्तों का शिकार हुए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page