• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

Jun 11, 2026

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस जिम को निशाना बनाया गया वह राजौरी गार्डन के रहने वाले दो कारोबारियों का है। बताया जा रहा है कि इस जिम के ब्रांड एंबेसडर पंजाबी गायक गुरु रंधावा हैं। घटना के बाद इस मामले ने और अधिक चर्चा बटोर ली है।

हमलावरों ने किए कई राउंड फायर
जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने जिम के बाहर कम से कम सात राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में गुरु रंधावा का जिक्र करते हुए धमकी भरे शब्द लिखे गए और कुछ अन्य लोगों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।

हालांकि, पुलिस अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पोस्ट वास्तव में गैंग से जुड़ी है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जबरन वसूली, गैंगवार, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर की जा रही है। जांच एजेंसियां तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page