• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर ED के सामने पेश हुए किक्की ढिल्लों, जालंधर में पूछताछ जारी

ByPunjab Khabar Live

Jun 11, 2026

फरीदकोट के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ किक्की ढिल्लों गुरुवार को एक बार फिर जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय में पेश हुए। वह अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे हैं, जहां अधिकारियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

पिछली बार जब किक्की ढिल्लों ED कार्यालय में पेश हुए थे, तब अधिकारियों ने उनसे करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस बार भी जांच एजेंसी ने सवालों की एक विस्तृत सूची तैयार की है, जिसके आधार पर उनसे विभिन्न पहलुओं पर जवाब मांगे जा रहे हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह इस संबंध में सार्वजनिक तौर पर अधिक टिप्पणी नहीं कर सकते।

किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच उन्होंने लगभग 10.72 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि उनकी घोषित आय करीब 3.18 करोड़ रुपये थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार खर्च और आय के बीच करीब 7.53 करोड़ रुपये का अंतर पाया गया था। आरोप है कि इस राशि के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। इसी आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page