• Sat. Aug 1st, 2026

जालंधर National Eye Hospital डॉक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड, डाक्टर पियूष की अश्लील वीडियो वायरल 

ByPunjab Khabar Live

Jun 10, 2026

जालंधर: नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पियूश की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में परिवार से पिता प्रमोद ने कहा कि मीनाक्षी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किश्तें वह भर रही थी।

परिवार का आरोप है कि डॉक्टर पीयूश ने पत्नी डॉक्टर के नाम पर थार का लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी। मां ने बताया कि उसके दामाद के एकस्ट्रा मैरिटियल अफेयर था। उसकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई।

मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमार्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर डॉक्टर पीयूश ने 45 लाख रुपए का लोन लिया था। कुछ लोग गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था।

पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली किसी लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें डॉक्टर पीयूश के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई। ये फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूश बेटी को पीटता था। मैं एक पिता था इसलिए मैं बेटी को हर हाल में बसाना चाहता था। उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।

बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूश से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है। कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।

पिता प्रमोद ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे बेटी परेशान हो गई। हमारी बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि डॉक्टर पीयूश ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उनकी मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूश को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page