• Tue. Jun 9th, 2026

13 जून को साईं दास स्कूल में होने वाले “एक शाम शिव के नाम” कार्यक्रम की तैयारियां तेज

ByPunjab Khabar Live

Jun 9, 2026

जालंधर: 13 जून को साईं दास स्कूल, जालंधर में आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम शिव के नाम” की तैयारियों को लेकर आज आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज दिनेश ढल्ल, पार्षद अमित ढल्ल तथा जालंधर के मेयर वनीत धीर अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल और जालंधर नॉर्थ के पार्षदों, ब्लॉक प्रधानों, वार्ड इंचार्जों तथा बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें निखिल अरोड़ा, डॉ. अमित, अरुण सोनी, दीपक कुमार, जसविंदर सिंह बिल्ला, जतिन गुलाटी, परवीन कुमार, विजय वालसन, डॉ. राजेश बब्बर, शिवम शर्मा, राजिंदर नागरा, हरपाल सिंह मिंटो, रॉबिन लव, नरेश शर्मा, गुरप्रीत कौर, डॉ. गुरचरण सिंह, पुनीत वढेरा, कार्तिक सहोता, दीपक, भारत, जतिंदर जिंद और सुलखा जिंद भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए गए। नेताओं ने बताया कि 13 जून को होने वाले इस विशाल कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल, भगवंत सिंह मान और मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों और शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 13 जून को साईं दास स्कूल में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जालंधर सेंट्रल और जालंधर नॉर्थ की टीमें मिलकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न करेंगी। नेताओं ने कहा कि इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी के तहत जालंधर वेस्ट और जालंधर कैंट की टीमें भी पिछले दिनों बैठकें कर चुकी हैं और “एक शाम शिव के नाम” कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरी लगन से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि “एक शाम शिव के नाम” केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रंग में रंगने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी और सांवरिया सेठ अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के रंग में रंग देंगे।

उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि 13 जून का यह कार्यक्रम जालंधर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page