• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मिलिट्री चेकिंग से नाराज जालंधर कैंट के दुकानदार, बाजार किया बंद

ByPunjab Khabar Live

Jun 9, 2026

जालंधर कैंट और आसपास के इलाकों में मिलिट्री अथॉरिटी द्वारा की जा रही सघन चेकिंग से आम जनता और दुकानदारों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंट बैरियर पर पहले ही चेकिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है, जिसके बावजूद मिलिट्री पुलिस द्वारा सिविलियन रिहायशी इलाकों में आकर हेलमेट के नाम पर आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और चालान काटे जा रहे हैं।

इस निरंतर जारी कार्रवाई के कारण स्थानीय व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि मिलिट्री पुलिस की इस दबिश के डर से बाहरी इलाकों से आने वाले ग्राहक कैंट के बाजारों में आने से कतरा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और इस व्यवस्था के विरोध में कैंट के व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार बंद करने का सख्त फैसला लिया है। व्यापारियों ने सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रखकर इस चेकिंग अभियान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page