• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मेयर विनीत धीर ने किया खंडन, घर पर ED रेड की खबरों को बताया अफवाह

ByPunjab Khabar Live

Jun 9, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापेमारी की। सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की।

छापेमारी के दौरान कुछ मीडिया चैनलों में यह खबर भी चली कि जालंधर के मेयर विनीत धीर के आवास पर ED की टीम पहुंची है। हालांकि, मेयर की टीम ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

मेयर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विनीत धीर के घर पर किसी प्रकार की ED रेड नहीं हुई है। बयान के अनुसार, मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page