• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बहबल कलां गोलीकांड में बढ़ीं सुखबीर बादल की मुश्किलें, पूर्व जत्थेदार ने SIT को दिया अहम बयान

ByPunjab Khabar Live

Jun 11, 2026

बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने वीरवार को अपना बयान दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने कई अहम दावे किए हैं।

अपने बयान में ज्ञानी रघबीर सिंह ने दावा किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बहबल कलां गोलीकांड से संबंधित अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि यह कबूलनामा सार्वजनिक रूप से हुआ था और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी। उक्त रिकॉर्डिंग आज भी श्री अकाल तख्त साहिब के रिकॉर्ड में सुरक्षित मौजूद है और जांच एजेंसियां इसकी जांच कर सकती हैं।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपने बयान में कहा कि बहबल कलां में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर साजिश के तहत गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई थी और मामले की सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SIT अब पूर्व जत्थेदार द्वारा दिए गए बयान, श्री अकाल तख्त साहिब में मौजूद कथित वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर सकती है। जांच एजेंसी यह भी पड़ताल करेगी कि बयान में किए गए दावों की पुष्टि उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य सबूतों से होती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page