• Sat. Jun 13th, 2026

असम के जोरहाट एयरबेस पर एयरफोर्स का AN-31 विमान क्रैश

ByPunjab Khabar Live

Jun 13, 2026

असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर शनिवार सुबह एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था। दुर्घटना के बाद एयरबेस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-31 मालवाहक विमान था, जिसका उपयोग भारतीय वायुसेना द्वारा रसद, उपकरण और अन्य आवश्यक सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। विमान लैंडिंग के दौरान तकनीकी या अन्य कारणों से हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर अभियान चला रहे हैं।

भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page