• Mon. Jun 15th, 2026

असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, 5 जवान शहीद

ByPunjab Khabar Live

Jun 13, 2026

असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में पायलट समेत पांच सैन्यकर्मियों की शहीद हो गए हैं, जबकि एक को-पायलट घायल हो गया।

क्रैश के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया।

इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम की मौत हो गई। वहीं घायल को-पायलट का इलाज जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त AN-32 विमान भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण मालवाहक विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। विमान नियमित उड़ान पर था और निर्धारित प्रक्रिया के तहत एयरबेस पर उतर रहा था।

भारतीय वायुसेना ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की अटकलें न लगाई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page