• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

श्री अकाल तख्त के फैसले पर CM मान का बयान, वायरल वीडियो पर दी यह सफाई

ByPunjab Khabar Live

Jun 16, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के हालिया फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस वीडियो को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो AI रूप से तैयार नहीं किया गया, लेकिन उसमें मौजूद शख्स की पहचान उनके साथ जोड़ना गलत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्हें पहले अकाल तख्त साहिब में स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था, तब भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की कद-काठी और शारीरिक बनावट उनसे मेल नहीं खाती। उनका शरीर और व्यक्तित्व उस व्यक्ति जैसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page