• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबर: ASI पर नशा तस्करों ने चढ़ाई बाइक, गंभीर घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 24, 2023

(PKL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज दोराहा इलाके में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान नाके पर मौजूद एएसआई ने नशा तस्करों को बाइक रोकने के लिए इशारा दिया, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। जब एएसआई बाइक को रोकने के लिए आगे आया तो बदमाशों ने उस पर ही बाइक चढ़ा दी। घायल पुलिस कर्मचारी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। इस दौरान एएसआई सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल सुखदेव सिंह को उनके कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सुखदेव स्पेशल ब्रांच में तैनात है। वहीं, दोनों बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान सिकंदर और मनी के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने फरीदकोट से 3 लाख में ड्रग खरीदा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि ड्रग सप्लाई के बारे में खुलासा हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page