• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बेअदबी कानून पर श्री अकाल तख्त साहिब सख्त, पंजाब के सभी सिख विधायकों और मंत्रियों को किया तलब

ByPunjab Khabar Live

Jun 25, 2026

पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पारित किए गए बेअदबी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब ने महत्वपूर्ण पहल की है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज के निर्देशों के बाद अकाल तख्त सचिवालय ने सिख विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को जारी किए गए आधिकारिक पत्र सार्वजनिक कर दिए हैं।

भारी बगीचा सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा में कार्यरत सिख विधायकों और मंत्रियों को उनके आधिकारिक ई-मेल पतों और मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से 17 और 18 जून को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को भी 23 जून को औपचारिक पत्र भेजा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों से फोन के माध्यम से भी संपर्क किया गया है। उन्हें सूचित किया गया है कि बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजा जा चुका है और उनकी उपस्थिति अपेक्षित है। सचिवालय ने बताया कि 29 जून को सुबह 11 बजे अमृतसर स्थित सचिवालय में विशेष बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक का उद्देश्य बेअदबी कानून में किए गए संशोधनों पर चर्चा करना और सभी संबंधित पक्षों के विचार जानना है। धार्मिक और कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस विषय पर सिख जनप्रतिनिधियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान कानून के विभिन्न प्रावधानों और उनके प्रभावों पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page