• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः श्री हजूर साहिब दर्शन करने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 कारों की टक्कर में 2 वर्षीय बच्चे सहित 4 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jun 29, 2026

जालंधर: भोगपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना में कारों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौकोे पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह हादस जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कहर के कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 2 वर्षीय बच्चा, महिला, फौज और पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति बच्चे, मां और माता के साथ श्री हजूर साहिब दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान किशनगढ़ के नजदीक डिवाइड पार करते हुए दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी हिम्मतपुर जिला होशियारपुर, रूपिंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत कौर, रुपिंदर सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह और माता ⁠संतोष कौर के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान अब्दुल सैयद खान की बेटी अलीना खान निवासी बरेली, अब्दुल सैयद खान, प्रवीण खान, अब्दुल फैसल खान और मैनल खान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के ससुर का फोन आया। इस दौरान उन्होंने घटना के बारे में बताया।

घटना के दौरान कार में परिवार के 4 लोग शामिल थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। हादसे में 2 वर्षीय बेटा, बुआ, बहू और भाई गाड़ी में मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि दूसरी ओर गाड़ी काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों कारों की टक्कर हो गई। परिवार में मृतक के पिता, भाभी और बड़ा भाई मौजूद है। दूसरा भाई भी आर्मी में भर्ती है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। परिवार मुकेरियां का रहने वाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page