• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, आदमपुर सीट के पूर्व प्रत्याशी जीत लाल भट्टी भाजपा में शामिल

ByPunjab Khabar Live

Jun 27, 2026

चंडीगढ में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और 2022 में आदमपुर विधानसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी जीत लाल भट्टी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वह आज आप पार्टी छोड़कर चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रधान केविल सिंह ढिल्लो की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर आदमपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता हरविंदर सिंह डल्ला (भोगपुर), मनमीत सिंह विक्की और आदमपुर क्षेत्र से जुड़े अन्य नेता भी मौजूद रहे। चुनाव आयोग के हलफनामों के अनुसार, स्नातक (प्रोफेशनल) डिग्री धारक भट्टी सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जनता से सीधे जुड़े रहते हैं।

बताया जा रहा हैकि भट्टी की हार के बाद पार्टी ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीणू को क्षेत्रीय इंचार्ज नियुक्‍त कर दिया था, जिससे भट्टी काफी नाराज बताए जा रहे थे और आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से आदमपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page