• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर फिरौती फायरिंग केस में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला गिरफ्तार, पठानकोट से दबोचा आरोपी

ByPunjab Khabar Live

Jun 27, 2026

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना-5 की टीम ने फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में अहम कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पठानकोट जिले के गांव कलीजपुर निवासी रिशव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया।

एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि 20 जून 2026 को थाना-5 में दर्ज फिरौती फायरिंग मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। यह खुलासा आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर हुआ, जिसके बाद नंबर प्लेट तैयार करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद नंबर प्लेट तैयार करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि बिना वाहन के दस्तावेजों और मालिक की पूरी जांच-पड़ताल किए किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार न की जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page