
जालंधर के मॉडल टाउन में जेनेसिस फर्टिलिटी एंड सर्जिकल सेंटर में जमकर हंगामा हुआ। मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने अस्पताल के डॉक्टर लखविंदर पाल सिंह पर बच्चा बदलने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।
लंदन से आई फैमिली का बच्चा बदला गया – राजीव दुग्गल
मॉडल टाउन मार्किट प्रधान राजीव दुग्गल का कहना है कि फैमिली लंदन से आई थी। उन्हें पहले बताया गया था कि महिला को बेबी बॉय होगा। लेकिन जब महिला की डिलीवरी हुई तो बेबी गर्ल पैदा हुई। जिसके बाद ही डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है।
डिलीवरी से पहले कोई नहीं बताता- डॉ लखविंदर पाल
वहीं इस मामले पर अस्पताल के डॉ. लखविंदर सिंह का कहना है कि डिलीवरी से पहले कोई नहीं बताता कि क्या होने वाला है। फैमिली को 5 साल से बच्चा नहीं हो रहा था। अब बच्चा हुआ है और वह भी लड़की हुई है। इससे ही वह परेशान है। इनके पास अगर किसी भी तरह का कोई सबूत हो कि इन्हें कहा गया हो कि लड़का पैदा होगा।
भगवान किसी को भी लड़की न दे- डॉक्टर
लड़की हो गई सिर्फ इसलिए ही शोर मचाया जा रहा है, हिंदुस्तान में किसी को भी लड़की नहीं चाहिए, सभी को लड़के ही चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं लड़कियां न हीं हो, ताकि हमारी अगली पीड़ी आए ही न।
शराब की सिर्फ 3 बोतलें ही थी – डॉक्टर
वहीं डॉक्टर के ऑफिस के पिछले में रूम में शराब रखने के आरोप भी हैं। इस पर डॉ. लखविंदर ने कहा कि वहां सिर्फ शराब की तीन बोतलें ही थी और वह सभी खुलीं हुई थीं। जिस पेटी की बात हो रही है वह खाली थी, उसमें कोई शराब नहीं थी।

