• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना… मां के हाथों उजड़ गई मासूम जिंदगियां

ByPunjab Khabar Live

Jun 30, 2026

पंजाब के रोपड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहाली की रहने वाली एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक दिया। इस दर्दनाक घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने बच्चों के साथ मोहाली से रोपड़ पहुंची थी। उसने पहले अपने तीनों बच्चों को नहर में धक्का दिया और फिर खुद भी आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। हालांकि वह पानी में नहीं डूबी और तैरकर किनारे पर आ गई, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला आत्महत्या करने की नीयत से ही रोपड़ आई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है, जो मोहाली के मटौर इलाके की रहने वाली है। मृत बच्चों की पहचान 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। गोताखोरों ने दो बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश जारी है।

मृतक बच्चों के दादा रामबाबू ने बताया कि पिछले कुछ समय से शकुंतला का व्यवहार सामान्य नहीं था। उनके अनुसार, वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें भी करती थी। परिवार पहले से ही तनावपूर्ण दौर से गुजर रहा था और घर में अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने कहा कि बहू के साथ झगड़े होते थे, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी और मासूम बच्चों की जान ले लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page