पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए 31 नेताओं के नामों का ऐलान किया है। इस सूची के सामने आने के बाद पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ गई है। खास तौर पर जालंधर की सीटों को लेकर पार्टी के फैसलों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


दूसरी सूची में जालंधर से जुड़े कई प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इनमें नितिन कोहली, वनीत धीर, दीपक बाली और पवन टीनू के नाम सामने आए हैं। इन नामों को लेकर जालंधर की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी दूसरी उम्मीदवार सूची में कुल 31 नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है। पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। वहीं सीएम मान ने मीडिया से कहा कि AAP फिलहाल 71-0 से आगे चल रही है।
