• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

AI जैसी आवाज़ का जाल! जालंधर में महिला से लाखों रुपए की ठगी

ByPunjab Khabar Live

Jul 2, 2026

जालंधर के जैतेवाली इलाके से एक बेहद गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) या आवाज की नकल करने वाली तकनीक का सहारा लेकर एक महिला को अपना शिकार बनाया। जालसाज ने खुद को महिला का दामाद बताकर उनसे कुल 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित महिला पूनम, जो कि एक विधवा हैं और अपनी बेटी की शादी कर चुकी हैं, ने पुलिस को बताया कि 8 मई को उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉलर ने बिल्कुल उनके दामाद जैसी आवाज में बात की और आत्मविश्वास के साथ कहा, “मैं आपका दामाद ही बोल रहा हूँ।” ठग ने बातों के जाल में महिला को ऐसा उलझाया कि उन्हें जरा भी शक नहीं हुआ।

बातचीत का सिलसिला काफी देर तक चला, जिसके दौरान शातिर ठग ने धीरे-धीरे महिला के बैंक खाते से कुल 8.25 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता के मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे किसी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं।

इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है, जिनका इस्तेमाल इस ठगी के लिए किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page