• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह के करीबी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

ByPunjab Khabar Live

Apr 26, 2023

वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को पुलिस ने 36 दिनों के बाद गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया है। वहीं आज अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज ललित कुमार सिंगला की अदालत ने अमृतपाल सिंह के करीबी हरप्रीत सिंह हैप्पी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को भगाने में उसका साथ देने के मामले में नामजद हरप्रीत सिंह की जमानत रद्द कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखी अमृतपाल सिंह एक ब्रिजा रंग की गाड़ी में फरार होकर भागा था और यह गाड़ी मनप्रीत सिंह निवासी नवा किला शाहकोट के घर के पास खड़ी है, इसके बाद मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरदीप सिंह ने अमृतपाल को भगाने के लिए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और बुलेट मोटरसाइकिल का प्रबंध करके दिया था। बाद मे पुलिस ने छापेमारी करते हुए इनको गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page