• Fri. Jul 3rd, 2026

जालंधरः नशे में धुत्त पुलिस कर्मी का हंगामा, एडीसीपी का एक्शन, हुआ लाइन हाजिर

ByPunjab Khabar Live

Jul 3, 2026

जालंधर: वर्कशाप चौक के पास कार चालक ने अन्य वाहनों में टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक पुलिस कर्मी ने भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी टक्कर मारने की कोशिश की। जिसके बाद आरती राजपूत ने पुलिस की गाड़ी का पीछा किया मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास कार चालक को रोक लिया। आरती राजपूत ने बताया कि कार चालक नशे में धुत्त था। इस दौरान आरती ने एडीसीपी को पुलिस कर्मी के नशे में धुत्त होने की सूचना दी।

इस दौरान आरती ने वीडियो भी बनाई। आरती ने कहाकि पुलिस कर्मी जतिंदर ने काफी ज्यादा शराब का सेवन किया हुआ था। इस दौरान वह सड़क पर हंगामा करने लगा। आरती ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मी ने गाड़ी भगा ली। जिसके बाद आरती ने गाड़ी का पीछा करके उसे दोबारा से रोक लिया और पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और नशे में धुत्त पुलिस कर्मी को लेकर गए। आरती ने पुलिस कर्मी का चालान काटने और उसका मेडिकल करवाने की अपील की।

वहीं मामले की जानकारी देते एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने कहा कि देर रात एक वर्दी में तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी की नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने की वीडियो वायरल हुई। जिसके बाद उसे कुछ लोगों ने रोका और उसके खिलाफ कार्रवाई की अपील की। इस दौरान पुलिस कमिशनर द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए पुलिस कर्मी को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page