• Sun. Oct 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में तेज रफ्तार का कहर, इनोवा की टक्कर से परिवार उजड़ा, 3 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 6, 2026

जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और बुजुर्ग मां की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ कार से ब्यास की ओर जा रहे थे। जब उनकी स्विफ्ट कार जालंधर के विधिपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के समय स्विफ्ट कार में सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका, मां यावंती और तीन बेटियां सवार थीं। टक्कर के तुरंत बाद प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे सुरिंदर शुक्ला और रात 9 बजे उनकी मां यावंती ने भी दम तोड़ दिया। तीनों बच्चियों का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज जारी है।

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद इनोवा चालक ने घायलों की मदद करने या उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय मौके से फरार होना ही बेहतर समझा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page