• Wed. Nov 18th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बिहार में दिनदहाड़े ज्यूलरी शोरुम में लूट! करोड़ों रुपए की लूट का आंदेशा

ByAdmin

Nov 18, 2026

बिहार के बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। कालीबाग थाना क्षेत्र के व्यस्त सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित ‘सेंको गोल्ड एंड डायमंड’ शोरूम में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन बाइकों पर सवार होकर करीब 6 से 8 अपराधी शोरूम पहुंचे थे। सभी के हाथों में बंदूक और अन्य घातक हथियार थे। शोरूम में दाखिल होते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। अचानक हुए इस हमले से कर्मचारियों और ग्राहकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के कीमती आभूषण समेटने शुरू कर दिए। इस बीच विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की और बंदूक की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। कर्मचारियों का दावा है कि लुटेरे शोरूम में रखे लगभग सभी गहने और नकदी समेटकर फरार हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर हुई इस करोड़ों की डकैती से इलाके और शोरूम कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच व नाकेबंदी में जुट गए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page