• Sat. Jul 11th, 2026

ACP मनमोहन सिंह ने PPR मार्केट एसोसिएशन से की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

ByPunjab Khabar Live

Jul 11, 2026

जालंधर शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस के दिशा-निर्देशों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से PPR मार्केट संगठन रजिस्टर्ड की कोर कमेटी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक विशेष बैठक की गई। बैठक प्रधान जीएस राजा के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ACP मॉडल टाउन मनमोहन सिंह और थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी रविंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक के दौरान ACP मनमोहन सिंह ने नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने मार्केट संगठन से इन निर्देशों को आम जनता और व्यापारियों तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने मार्केट में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर भी संगठन के सदस्यों के साथ चर्चा की।

एसोसिएशन के प्रधान जीएस राजा ने ACP मनमोहन सिंह को पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मार्केट में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस मौके पर SHO रविंद्र कुमार के अलावा वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह, संजय चोपड़ा, सुनील गल्होत्रा, अरुण कुमार, नवीन चावला, बब्बू जी ASF, विशाल बोनफायर, प्रिंस जी हॉर्न प्लीज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page