• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे का लड़की से छेड़छाड़ का मामला बना पहेली, वायरल हो रही खबर पर उठे सवाल

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2026

जालंधर में एक हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के कई न्यूज वेब पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई। एक बड़े मीडिया ग्रुप की खबर के मुताबिक शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे पर एक युवती से कथित छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

एक बड़े मीडिया ग्रुप की न्यूज में आगे दावा किया गया कि युवती घर में काम करती है और अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक प्रॉपर्टी कारोबारी और उसके साथी ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे आपत्तिजनक बातें कहीं और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर प्रकाशित होने के बावजूद उसमें कथित पीड़िता का कोई बयान शामिल नहीं था और न ही पुलिस की ओर से किसी अधिकारी का आधिकारिक पक्ष सामने आया। ऐसे में खबर के स्रोत और उसकी सत्यता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि मामला वास्तव में दर्ज हुआ था या नहीं, अथवा खबर किसी अपुष्ट जानकारी के आधार पर प्रकाशित की गई। आधिकारिक पुष्टि के अभाव में यह मामला अब भी रहस्य बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page