
जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी के मद्देनजर जालंधर के कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार, Cambridge International School, Cambridge Innovative, Cambridge Foundation, DPS, Police DAV, Cambridge Kapurthala ने कल स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, मायर वर्ल्ड स्कूल में केवल यूकेजी तक के विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है, जबकि अन्य कक्षाओं की पढ़ाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
स्कूल प्रबंधन ने उक्त फैसला इसलिए लिया है क्योंकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर के कई मुख्य मार्ग बंद रहेंगे और सुरक्षा कारणों से यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

