• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बस ने 4 लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2026

पठानकोटः पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अचानक अपना संतुलन खो बैठी। अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खड़े चार लोगों के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग बुरी तरह से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बस को किया आग के हवाले हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page