• Wed. Jul 22nd, 2026

पंजाब में किसानों ने फ्री किया टोल प्लाजा, इंटरनेट भी करवाया बंद

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2026

लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने बुधवार को जिले के तीन टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया। लाडोवाल, गुल्लाल और चौकीमान टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक छोटे-बड़े सभी वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए गुजरने की अनुमति दी गई।

प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पर इंटरनेट सेवा भी बंद करवा दी गई। किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए। किसानों का कहना है कि यदि बाद में किसी वाहन चालक के खाते से टोल टैक्स कटने का संदेश आता है तो उसे रुकवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करवाई जाएगी।

किसान नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार की नीतियां किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के हितों के बजाय कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। इसी के विरोध में टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए टोल फ्री किया गया।

किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन तेज किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page