• Wed. Jul 22nd, 2026

पंजाब में AAP सरपंच की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने तलवार से किया हमला

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2026

होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार रात घर के बाहर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कार पार्किंग को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और तलवारों से लैस हमलावरों ने हमला शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि जब सरपंच सतपाल सिंह मिंटा झगड़ा शांत कराने के लिए घर से बाहर आए तो हमलावरों ने उन्हें निशाना बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने सरपंच के ऊपर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं, कार को दो बार आगे-पीछे कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।

घटना के बाद सरपंच के बेटे राहुल ने घायल पिता को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि रास्ते में बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उनकी कार को रोक लिया और परिवार पर भी हमला करने की कोशिश की। परिवार किसी तरह कार को रिवर्स कर वहां से निकलने में सफल रहा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सतपाल सिंह मिंटा ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page