• Sat. Sep 5th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें बढ़ीं, घर पर पुलिस ने की छापेमारी

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2026

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) द्वारा कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और हत्या के मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों से घिरे टांडा के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है।

कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व एसएचओ को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था, जिसके तहत अब तक की गई जांच में लाखों रुपये की बरामदगी की बात सामने आई है। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को उनके घर पर भारी सुरक्षा के बीच दबिश दी और गहन तलाशी ली। हालांकि, घर की इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और कुछ भी कहने से बचे।

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता बलविंदर सिंह मियाणी की हत्या से जुड़े रिश्वत कांड में नामजद टांडा के पूर्व एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को इससे पहले अदालत से तीन दिन का रिमांड मिल चुका था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद, एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की देखरेख में उन्हें दसूहा कोर्ट में दोबारा पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि आरोपी से अभी कई अहम खुलासे होने बाकी हैं, जिसके चलते तीन दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page