• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

ByPunjab Khabar Live

May 4, 2023

(PKL): खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से आज उसकी पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करेगी। परमिशन मिलने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर सोमवार ही घर से रवाना हो गई थी। उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व वकील का एक जत्था भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर सोमवार ही अमृतसर से दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी। सोमवार शाम से वीरवार सुबह तक वह दिल्ली में ही रुकी हुई थी। गुरुवार सुबह ही वह दिल्ली से असम के लिए रवाना हुई हैं।

वहीं बीते गुरुवार को चाचा और चचेरा भाई अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान अमृतपाल सिंह ने एक संदेश कौम के नाम जारी किया था और इस मामले में पकड़े गए सिखों को एकजुट होकर ही केस लड़ने की सलाह दी थी।अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ 18 मार्च को अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा से मोगा के लिए रवाना हुआ था। जिसके जालंधर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दी और वह भागने में कामयाब रहा था। तब से लेकर आज तक पत्नी किरणदीप कौर अमृपाल सिंह से नहीं मिली है।

तकरीबन डेढ़ महीने के बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंच रही है। किरणदीप कौर को विदेश जाने से रोका था अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। वह लंदन जा रही थी। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page