• Mon. Sep 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में डीएसपी सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

Jul 24, 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने डीएसपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में डीएसपी सतबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए आप सांसद मीत हेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बरनाला में सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस पूरे मामले पर माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित DSP सतवीर सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page