• Sun. Sep 13th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः ट्रक और स्कूटी की टक्कर में लगी आग, धड़ से अलग हुआ युवती का सिर, 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 30, 2026

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर देर रात ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दोनों वाहनों को आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसे में दोनों वाहनों जलकर राख हो गए। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मनदीप सिंह निवासी गांव कोटला बजवाड़ा और 25 वर्षीय पूजा निवासी गांव मानूपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह पेशे से लकड़ी का कारीगर था। हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के प्रचंड प्रभाव से युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि व्यक्ति का शरीर भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page